बैंक की छुट्टियां अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित! यहां देखें पूरी लिस्ट
अगर आपको बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट पूरा लीजिए क्योंकि अक्टूबर में 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन अवकाशों में दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, भाईदूज, गोवर्धन पूजा, शनिवार ( दूसरा व चौथा) और रविवार शामिल है।इससे पहले 28 सितंबर को रविवार, 29 सितंबर को दुर्गा पूजा (असम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल) और 30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी (कोलकाता, पटना, रांची, अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी) के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि नेट बैंकिंग जैसी ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, हर महीने के दूसरे/ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. जबकि हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी होता है। त्योहारों पर बैंकों में काम नहीं होता । भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।
अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 1 अक्तूबर- नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम ।
- 2 अक्तूबर – महात्मा गांधी जयंती/दशहरा देशभर
- 5 अक्टूबर- रविवार अवकाश
- 7 अक्तूबर – महर्षि वाल्मिकी जयन्ती/ पूर्णिमा बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला
- 11 अक्टूबर- शनिवार अवकाश (दूसरा)
- 12 अक्टूबर- रविवार अवकाश
- 19 अक्टूबर- रविवार अवकाश
- 20 अक्तूबर – दिवाली/नरक चतुर्दशी अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बैंगलुरू, भोपाल, चंगीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, विजयवाड़ा तिरुवनन्तपुरम
- 21 अक्तूबर – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) गोवर्धन पूजा बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, और श्रीनगर
- 22 अक्तूबर विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देरहादून, गंगटोक, जयपुर, कानपूर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना
- 23 अक्तूबर -भाईदूज/भ्रातृद्वितीया अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ , शिमला
- 25 अक्टूबर- शनिवार अवकाश (चौथा)
- 26 अक्टूबर- रविवार अवकाश
- 27 अक्तूबर- छठ पूजा (शाम की पूजा) कोलकाता, पटना रांची
Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help
बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
- NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
- Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
- MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
- ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।
