Sun. Feb 8th, 2026

रऊफ और फरहान के आपत्तिजनक इशारे, बीसीसीआई हुआ सख्त, जल्द होगी दोनों पर कार्यवाही

भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच के दौरान जिस तरह की हरकतें हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान ने की, दोनों का जमकर विरोध हुआ। उनकी हरकत ने खेल भावना को शर्मसार किया। हालांकि तत्काल ही आईसीसी ने दोनों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन अब उन दोनों की आपत्तिजनक हरकतों पर बीसीसीआई गंभीर नजर आ रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई इन दोनों के ऊपर सख्त कार्रवाई जरूर कराएगा और करानी भी चाहिए क्योंकि यह हरकतें भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए युद्ध को लेकर की गई थी।

भारत पाकिस्तान मैच के दौरान जब साहिबजादा फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो वह अपने बैठ को बंदूक की स्टाइल में पकड़े हुए नजर आए और उन्होंने उसको बंदूक स्टाइल में चलाते हुए प्रदर्शन भी किया जो साफ दिखा रहा था कि कहीं न कहीं वह युद्ध का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह घोर निंदनीय और आपत्तिजनक घटना थी। इसके बाद जब पाकिस्तान गेंदबाजी का कर रहा था तब बाउंड्री पर खड़े रऊफ ने छह जीरो का इशारा अपने हाथों से भारतीय दर्शकों की तरफ किया और साथ ही प्लेन गिरने का भाव भी उन्होंने अपने हाथ से बनाया जो बेहद ही आपत्तिजनक था। उन्होंने अपने इस तरह के अभद्र इशारों से साबित कर दिया है कि खेल भावना का इनके मन में कोई स्थान नहीं है।

भारतीय टीम ने एशिया कप के लीग मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से और सुपर-4 के मैच में 6 विकेट से हराया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 14 सितंबर के मैच को लेकर आईसीसी को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की दो शिकायतें की थीं जिसके बाद मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने भारतीय कप्तान से जवाब मांगा है। भारतीय टीम ने 21 सितंबर को हुए सुपर-4 के मैच में साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ की उकसावे वाली अभद्र हरकतों को लेकर मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भारतीय टीम ने रऊफ और फरहान के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। रविवार को हुए मैच में फरहान ने अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले से ‘गन सेलिब्रेशन’ किया था तो हारिस रऊफ ने संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद आक्रामकता दिखाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed