धनु को होगा धन लाभ तो सिंह की संवरेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का भी हाल
आज मंगलवार के दिन चंद्रमा धनु राशि में है, जिसके कारण आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन गुडलक लिए हुए है. आज उने मान-सम्मान में वृद्धि होगी. इसी तरह धनु और सिंह राशि के लिए दिन भी शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है. आज के दिन मेष, वृषभ और कन्या राशियों को किन चीजों को लेकर बेहद सावधान रहने की आवश्यकात रहेगी? करियर और कारोबार को लेकर आज का दिन कैसा रहने वाला है? रिश्ते-नाते से लेकर बात-व्यवहार में आपको क्या सावधानी रखनी चाहिए, जानने के लिए पढ़ें मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 30 सितंबर 2025, मंगलवार का पूरा राशिफल
30 सितंबर, 2025 मंगलवार को धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आप का दिन मिश्रित फलदायी है. आज आप अस्वस्थता एवं चिंता का अनुभव करेंगे. शरीर में थकान और आलस्य के साथ मन में अशांति रहेगी. आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिससे काम बिगड़ सकते हैं. लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखने का प्रयास करें. किसी निर्धारित काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें. धार्मिक जगह पर जाना हो सकता है. किसी गलत दिशा में कोई काम हो रहा है, तो धैर्य रखकर उसे दोबारा शुरू करें. आपके सुझाव दूसरों की मदद कर सकते हैं और इससे आपको खुशी मिलेगी. ये दिन बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए भी अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को नए काम सौंपे जा सकते हैं. प्रिय के साथ रिश्ते सामान्य बनाए रखने के लिए क्रोध से दूर रहना होगा.
30 सितंबर, 2025 मंगलवार को धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज का दिन सावधानीपूर्वक गुजारें. आज किसी भी प्रकार से कोई नया काम शुरू ना करें. ऑफिस में नई जिम्मेदारी आपको बोझ लग सकती है. आप समय पर काम करने की जगह टालने की कोशिश कर सकते हैं. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. थकान लगने से आपका मन काम में नहीं लगेगा. खान-पान में विशेष ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है. यात्रा लाभदायी नहीं रहेगी. आध्यात्मिकता के लिए कुछ समय निकालें. लव लाइफ में आपको अपने रिश्ते को सावधानी से संभालना होगा, क्योंकि आप अपने साथी के साथ मतभेदों का अनुभव कर सकते हैं. वित्तीय मोर्चे पर आपको संभलकर रहना होगा. खर्च होने से चिंता भी होगी.
30 सितंबर, 2025 मंगलवार को धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज आप मौज-शौक और मनोरंजन में रुचि लेंगे. मित्रों तथा प्रियजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकेंगे. सार्वजनिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. मैरीड कपल के बीच रोमांस बढ़ेगा. आपके जीवन में किसी प्रणय प्रसंग की शुरुआत हो सकती है. सार्वजनिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आप दान-धर्म भी कर सकते हैं. आपके लिए समय अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम भी मिल सकता है. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.
