टाटा कंसल्टेंसी लेने जा रही फिर बड़ा फैसला! अब इन कर्मचारियों को जॉब से निकाला जाएगा
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज अब एक बार फिर बड़ा फैसला लेने जा रही है। कंपनी अब उन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है जिनकी तकनीकी जानकारी बहुत हद तक कंपनी के लिए सही नहीं है। अगर आप भी टाटा कंसल्टेंसी में कार्यरत हैं और उन कर्मचारियों में से एक हैं जिनकी तकनीकी जानकारी बेहद कम है, तो आपकी जॉब पर भी खतरा मंडरा सकता है। जानकारी यह भी है कि कंपनी उन कर्मचारियों को निकालेगी जो बदलते वक्त के साथ अपने आप को स्किलफुल नहीं बना रहे हैं और अपनी स्किल्स को अपडेट नहीं कर रहे हैं।
हालांकि इन कर्मचारियों के लिए एक राहत वाली खबर भी है। दरअसल कंपनी द्वारा ऐसे कर्मचारियों को 6 महीने से लेकर 2 साल तक की सैलरी कंपनसेशन के तौर पर दी जाएगी, जिसके चलते अगर उन्हें नया काम ढूंढने में समय लगता है तो आर्थिक सहायता मिल सके और आसानी से वे नया काम खोज सकें।
किन कर्मचारियों को निकाला जाएगा?
सबसे बड़ी हैरानी की बात है कि टाटा कंसल्टेंसी पिछले कुछ समय से छंटनी को लेकर चर्चाओं में रही है। इसे लेकर बड़ा विवाद भी देखने को मिला था। बेंगलुरु के कुछ कर्मचारियों ने कंपनी पर केस भी दायर किया था और लंबे समय तक विवाद चला। दरअसल उस दौरान कंपनी ने मैनेजमेंट फॉर आईटी के कर्मचारियों की छंटनी की थी। लेकिन अब कंपनी का यह कहना है कि बदलते दौर के साथ खुद को अपडेट करना जरूरी है। कंपनी के मुताबिक अब ऑटोमेशन के माध्यम से काम का तरीका तेजी से बदल रहा है। पुरानी स्किल अब नई तकनीक को नहीं पकड़ पाती है, जिसके चलते कंपनी ने टारगेट बनाया है कि अगले साल तक कुल 12,000 कर्मचारियों को निकाला जाए।
इस प्रकार से दी जाएगी कंपनसेशन सैलरी
दरअसल, टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन ने जानकारी दी है कि अब तक के यह सबसे मुश्किल फैसलों में से एक कंपनी के लिए होने वाला है, लेकिन कंपनी को भविष्य में और भी बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है। कंपनी द्वारा उन कर्मचारियों को बाहर किया जाएगा जो महीनों से बेंच पर बैठे हैं, यानी लंबे समय से उन्हें कोई भी प्रोजेक्ट नहीं मिला है। अगर कोई भी कर्मचारी जिसे 8 महीने से अब तक कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला है या उसने किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया है, उसे 3 महीने की सैलरी कंपनसेशन दी जाएगी। जबकि जो कर्मचारी 10 से 15 साल से कंपनी में सेवा दे रहे हैं लेकिन उनमें स्किल की कमी है, उन्हें लगभग डेढ़ साल की सैलरी के बराबर पैसा दिया जाएगा। इसके अलावा जो कर्मचारी 15 साल से ज्यादा समय से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं और नई तकनीकी जानकारी नहीं रखते हैं, उन्हें 2 साल की सैलरी दी जाएगी। हालांकि कंपनी द्वारा अपने पुराने कर्मचारियों के लिए नई भूमिका तलाशी जा सकती है।
