Wed. Mar 4th, 2026

दिलीप बिल्डकॉन पर आयकर का सर्च, शेयरों में गड़बड़ी की शिकायत की खबर, सर्चिंग जारी

मध्य प्रदेश और देश के जाने-माने उद्योगपति दिलीप बिल्डकॉन पर आयकर विभाग की टीम सर्च कर रही है। शेयर प्राइस में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद दिल्ली से आयकर विभाग की टीम ने दिलीप बिल्डकॉन के राजधानी के चूनाभट्टी स्थित ऑफिस पर डेरा डाल रखा है जहां कागजातों की पड़ताल की जा रही है। इस सर्चिंग में स्थानीय पुलिस या आयकर विभाग की टीम को सूचना नहीं दी गई।

दिलीप बिल्डकॉन पर आयकर विभाग का एक्शन 

दिलीप सूर्यवंशी के स्वामित्व वाले दिलीप बिल्डकॉन के चूनाभट्टी स्थित ऑफिस पर सुबह से आयकर विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया। दरअसल मुंबई की एक कंपनी के माध्यम शेयरों में गड़बड़ी करने की शिकायत में विभाग को मिली थी जिसके बाद विभाग में उसके पुख्ता प्रमाण जुटाए और उसके बाद सर्चिंग की कार्रवाई शुरू की।

तीन ठिकानों पर कार्रवाई 

सर्चिंग की कार्रवाई तीन ठिकानों पर चल रही है दिलीप बिल्डकॉन देश का जाना माना व्यावसायिक प्रतिष्ठान है और 17 राज्यों में इनके काम चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *