Thu. Jun 4th, 2026

Bobby Deol ने अनाउंस किया अपना न्यू प्रोजेक्ट, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

बॉबी देओल (Bobby Deol ) को इन दिनों अपनी फिल्म द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की सफलता का आनंद लेते हुए देखा जा रहा है। इस फिल्म में उन्होंने जो किरदार निभाया है वह लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वैसे भी जब से उन्होंने एनिमल में काम किया है वह लोगों के फेवरेट बन गए हैं। इसी बीच अब उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है।

बॉबी देओल ने वेब सीरीज आश्रम से बहुत दमदार वापसी की थी। उसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। अब उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

बॉबी देओल ने की प्रोजेक्ट की घोषणा (Bobby Deol)

बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा पॉपकॉर्न, पॉपकॉर्न ले आओ शो शुरू होने वाला है। 19 अक्टूबर आग लगा देंगें। पोस्टर में एक्टर का जबरदस्त लुक नजर आ रहा है। अभिनेता प्रोफेसर व्हाइट नॉइज की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में एक हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहा है और बोल्ड में कमिंग सून लिखा हुआ है। यह पोस्टर एक रोमांटिक अपडेट की तरफ इशारा कर रहा है। पोस्ट के अलावा कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

इसी बीच बॉबी देओल को दिवाली पार्टी में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए देखा गया। इन दिनों वह अपने चार्मिंग लुक को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्हें प्रीति जिंटा के साथ देखा गया और एक्ट्रेस को देखकर वह बहुत खुश नजर आए। आपको बता दे कि इन दोनों सितारों ने फिल्म सोल्जर में एक साथ काम किया था

इन फिल्मों में आएंगे नजर

बॉबी देओल के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह कई रोमांचक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो पॉलीटिकल एक्शन थ्रिलर अल्फा में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उन्हें जन नायगन और अनुराग कश्यप के एक अनटाइटल प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। इसके अलावा आश्रम के चौथे सीजन की भी तैयारी की जा रही है।

बता दें कि बॉबी देओल को आर्यन खान की वेब सीरीज में देखा गया था जिसमें वह अजय तलवार की भूमिका में दिखाई दिए थे। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में बॉबी के साथ लक्ष्य, सहर, राघव जुयाल, मोना सिंह, रजत बेदी, मनोज पाहवा और कई कलाकार दिखाई दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed