Fri. Jun 26th, 2026

मध्य प्रदेश में एक दिन में मिले 1700 नए कोरोना संक्रमित मरीज

भोपाल। मध्य प्रदेश में 1 दिन के भीतर ही कोरोना मरीजों की संख्या में 200 से ज्यादा का इजाफा हो गया। स्वास्थ विभाग द्वारा बुधवार सुबह तैयार की गई रिपोर्ट की अनुसार मंगलवार को प्रदेश में 1712 मरीज मिले हैं। 25,505 सैंपल की जांच में इतने मरीज मिले हैं। संक्रमण दर 6.7 रही। सोमवार को 1502 मरीज मिले थे। पिछले 15 दिन से प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डिंडोरी और अनूपपुर को छोड़कर सभी जिलों में मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed