Sat. Apr 18th, 2026

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। पंत को उपकप्तान की भूमिका मिली है, जबकि शुभमन गिल टीम की अगुआई करेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी।अक्षर, कुलदीप, सुदंर और जडेजा के रूप में टीम में चार स्पिनर हैं, जबकि बुमराह, सिराज और आकाश के रूप में तीन पेसर हैं। नीतीश पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर टीम में हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 30 नवंबर से छह दिसंबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, फिर नौ दिसंबर से 19 दिसंबर तक दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *