Wed. Jul 1st, 2026

कांग्रेस पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का तंज,बोले- कांग्रेस में मेहनत नहीं,वंशवाद से तय होते हैं पद

मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पुत्र यश घनघोरिया की नियुक्ति के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर एक बार फिर वंशवाद और गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में पद किसी की मेहनत या संगठनात्मक योग्यता से नहीं, बल्कि वंश और पट्ठावाद की परंपरा से तय होते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में संगठन चुनाव बस औपचारिकता है। युवाओं की मेहनत और संघर्ष का कोई महत्व नहीं, क्योंकि परिणाम पहले से तय रहते हैं। अध्यक्ष वही बनता है जो किसी नेता का बेटा हो। आशीष अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र का नाम मात्र दिखता है, जबकि परिवारवाद ही उसकी असली विचारधारा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता चाहे कितना भी संघर्ष करें, अंतिम निर्णय हमेशा बंद कमरे में परिवार ही करता है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि यही कारण है कि कांग्रेस में वास्तविक युवा नेतृत्व उभर नहीं पाता और पार्टी लगातार जनसमर्थन खोती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *