Wed. Jul 1st, 2026

पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या: मृतक और दोस्त का दुकान पर शराब खरीदते सीसीटीवी फुटेज आया सामने

कमल वर्मा, ग्वालियर। शहर में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक शिवम यादव का पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

 लहूलुहान हालत में शिवम यादव का शव मिला

दरअसल मामला GRP नैरोगेज थाना क्षेत्र का है। रात में लहूलुहान हालत में लक्ष्मणपुरा इलाके में शिवम यादव का शव मिला। शव के पास खून से सना पत्थर भी मिला है। बताया जाता है कि बाइक पर शिवम को घर से लेकर पड़ोसी युवक आकाश जाटव आया था।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

शुवम और आकाश का दुकान पर शराब खरीदते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दोनों ही मजदूरी करते हैं। मृतक के परिजनों ने – आकाश पर शिवम की हत्या करने की आशंका जताई है। लेनदेन को लेकर हत्या की वजह बताई जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *