Sun. May 10th, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे फेज का मतदान आज, सुबह 7:00 बजे से लगी पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें

आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आखिरी फेज की वोटिंग है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 20 जिलों की 122 सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। आज पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी मैदान में हैं। ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। आज दूसरे फेज में 1302 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला किया जाएगा।

दूसरे फेज की वोटिंग में आज 12 बिहार सरकार के मंत्री हैं। आज 20 जिलों के 45399 बूथों पर वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। 3.70 करोड़ मतदाता आज बिहार के मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे। आज 4109 बूथों को संवेदनशील बूथ में शामिल किया गया है। इन बूथों पर सुबह 7:00 से शाम 5:00 तक वोटिंग की जाएगी, जबकि अन्य बूथों पर वोटिंग की प्रक्रिया शाम 6:00 बजे तक चलेगी।

लाल किले के पास बड़ी घटना हुई थी

बता दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली के लाल किले के पास बड़ी घटना हुई थी, जिसमें एक ब्लास्ट में नौ लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। ब्लास्ट के बाद आज वोटिंग की प्रक्रिया और भी अहम है। वोटिंग के दौरान कड़ी सुरक्षा की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर भी इस दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारत और नेपाल की सीमा को 11 नवंबर की रात तक सील कर दिया गया है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। 19 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7:00 बजे से ही वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो शाम 4:00 बजे तक चलेगी। वहीं आज बोधगया की 106 बूथों पर सुबह 7:00 से शाम 5:00 तक वोटिंग प्रक्रिया होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया पोस्ट

दूसरे फेज की वोटिंग में मतदाताओं में जोश देखने को मिल रहा है। सुबह से ही वोटरों की लंबी-लंबी कतार बूथों पर नजर आ रही है। इस दौरान बड़े-बड़े नेता भी परिवार के साथ वोटिंग की प्रक्रिया में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरे फेज की वोटिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। आज पहले मतदान, फिर जलपान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *