Sun. May 10th, 2026

श्योपुर में बिजली कंपनी विवाद: एक महिला ने डीजल डालकर दी आत्मदाह की धमकी, मचा हड़कंप

श्योपुर  बिजली कंपनी श्योपुर में दो महिला कर्मचारियों को अचानक हटाए जाने के बाद विवाद तेज हो गया है। शनिवार सुबह इस प्रकरण ने तब गंभीर रूप ले लिया जब हटाई गई एक महिला कर्मचारी ने कंपनी कार्यालय पहुंचकर खुद पर डीजल डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया, लेकिन महिला अब भी कार्यालय परिसर में बैठी अपनी बहाली की मांग कर रही है.

दोनों हटाई गई महिला कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी के वरिष्ठ अभियंता (एसई) ने बिना किसी कारण उन्हें हटाया है. एक महिला ने आरोप लगाया कि एसई ने उसे निजी कमरे में बुलाकर अनुचित व्यवहार किया था. महिला का कहना है कि उसने इस संबंध में पहले भी थाने में आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण मजबूरन उसने यह कदम उठाया.

कंपनी सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एमडी के निरीक्षण के बाद कई आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया गया था, जिनमें ये दोनों महिलाएं भी शामिल थीं। यह कार्रवाई कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *