Sun. May 10th, 2026

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को लेकर रायपुर पहुंची पुलिस की टीम, कुछ ही देर में कोर्ट में किया जाएगा पेश

 मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के फरार सूदखोर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर जून 2025 से फरार चल रहे थे। वीरेंद्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश के ग्वालियर के विंडसर हिल्स टाउनशिप के फ्लैट में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि, जब एफआईआर हुई थी तो सबसे पहले तोमर बंधु यूपी गए थे। जब पुलिस ने शिकंजा कसा तो वहां से भागकर राजस्थान पहुंचा। राजस्थान पुलिस ने भी जब कड़ाई की तो वहां से वो मध्यप्रदेश के ग्वालियर आया। हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे गिरफ्तारी का भय सताने लगा, जिसके चलते वह ग्वालियर भाग गया था। जिसके बाद आज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ली है।

संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

जिसके बाद शनिवार की रत ग्वालियर की सिरोल थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने दोपहर में छापा मारकर वीरेंद्र तोमर को हिरासत में लिया और कुछ ही देर बाद उसे रायपुर रवाना कर दिया गया था।

जून 2025 से फरार है दोनों भाई

Virendra Tomar Arrested News:  आपको बता दें कि वीरेंद्र तोमर और उसका भाई रोहित तोमर जून 2025 से फरार चल रहे थे। दोनों पर सूदखोरी, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। रायपुर पुलिस पहले ही दोनों की पत्नियों और सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। हाल ही में कोर्ट ने टॉम बंधुओं की पत्नीयों को जमानत दी थी।

कुर्क हुई थी करोड़ों की संपत्ति

आपको बता दें कि जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही तोमर बंधुओं की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गई है। रायपुर जिला प्रशासन की टीम की द्वारा तोमर बंधुओं के करोड़़ों के मकान, जमीन और लग्जरी कारों को कुर्क किया था। तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की थी। प्रशासन की टीम ने रोहित और वीरेंद्र तोमर के आलिशान ऑफिस पर बुलडोजर चलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *