29 नवंबर से होगी इन 3 राशियों की चांदी, शुक्र के घर में मार्गी होंगे बुध, बनेगा दुर्लभ संयोग
शुक्र (Shukra) और बुध दोनों ही ग्रह वैदिक ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। व्यक्ति के जीवन को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करते हैं। दैत्यों के गुरु शुक्र को कला, भोग-विलास, वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख सुविधा, सौंदर्य, धन इत्यादि का कारक माना जाता है। यह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। बुध को वाणी, चतुराई, शिक्षा, बुद्धि, सफलता और कारोबार का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में दोनों ग्रहों की स्थिति मजबूत होने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। करियर और कारोबार में सफलता मिलती है।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र के घर में बुध का मार्गी होना बेहद लाभकारी साबित होगा। आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। संचार कौशल भी सुधरेगा। करियर में फायदा होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में भी मुनाफा होने वाला है। विचारों में सकारात्मक बदलाव होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा।
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि के जातकों के लिए भी समय शुभ रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। लव लाइफ में आ रही परेशानियां दूर होगी। करियर में तरक्की मिलेगी। नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में सफलता मिलेगी। दुकानदारों को इस दौरान अच्छा मुनाफा होगा। जॉब करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। इनकम भी बढ़ेगी।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों पर भी बुध मेहरबान रहने वाले हैं। धन-धान्य में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कोई भी नया काम शुरू करने पर तरक्की मिलेगी। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे। घर में खुशहाली आएगी। आपकी वाणी से लोग प्रभावित हो सकते हैं। कारोबार करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आर्थिक समस्याएं भी दूर होगी। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
