श्रवण नक्षत्र में शुक्र का गोचर बदल देगा इन 3 राशियों का जीवन, धन-समृद्धि की होगी प्राप्ति
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह और नक्षत्र का बेहद ही खास संबंध होता है। शुक्र (Shukra), शनि, मंगल समेत नौ ग्रह 27 नक्षत्रों पर शासन करते हैं और जातकों के जीवन को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करते हैं। प्रत्येक नक्षत्र का एक स्वामी ग्रह होता है। दैत्यों के गुरु शुक्र को भरणी, पूर्वाषाढ़ा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी माना जाता है।
शुक्र को धन, संपत्ति, प्रेम, सौंदर्य और कला का प्रतीक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है। इसकी शुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन को धन और समृद्धि से भरती है। सफलता के द्वार भी खोलती है। जनवरी 2026 में असुराचार्य श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका स्वामी सूर्य को माना जाता है। यहां 13 दिनों तक भ्रमण करते रहेंगे। कई राशियों को इस दौरान फायदा होगा। उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत को भी फायदा होगा। आइए जानें किन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा?
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। इस दौरान यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। जॉब की तलाश पूरी होगी।कार्य स्थल में पदोन्नति की खबर भी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस क्लास वालों को इस दौरान खूब फायदा होगा। लोगों के साथ संपर्क भी बढ़ सकते हैं। आर्थिक तंगी खत्म होगी। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल अनुकूल रहेगी। मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है। करियर और कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं। आप अपना लक्ष्य सही समय पर पूरा करने में भी सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में तरक्की के प्रबल योग भी बन रहे हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। सेहत के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। धन संचय करने में आप सफल होंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
