16 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को सीएम का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी
साल में 2 बार केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है, इसके बाद राज्यों द्वारा घोषणा की जाती है।दिवाली से पहले कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों पेंशनर्स का डीए बढ़ाया था जिसका लाभ उन्हें अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर में दिया गया। इसी क्रम में अब नए साल से पहले तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। नई दरें एक जुलाई 2025 से लागू होंगी। इससे लगभग 16 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को लाभ होगा। इससे पहले अप्रैल 2025 में 2 फीसदी डीए बढ़ाया गया था।
तमिलनाडु के कर्मचारियों पेंशनर्स का डीए बढ़कर हुआ 58 फीसदी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने सरकारी कर्मियों और शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते में तीन फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है जिसके बाद महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है।इसी के साथ राज्य के सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता, केंद्र सरकार के कर्मियों के महंगाई भत्ते के बराबर हो गया है। । नई दरें एक जुलाई 2025 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई अगस्त सितंबर और अक्टूबर महीने का एरियर भी मिलेगा। इस फैसले से राज्य के करीब 16 लाख सरकारी कर्मियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर करीब 1,829 करोड़ का अतिरिक्त भार सालाना भार आएगा। बता दें कि तमिलनाडु में 2026 में विधानसभा चुनाव (Tamilnadu Assembly Election 2025) होने हैं, ऐसे में इस फैसले को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अबतक इन राज्यों के कर्मचारियों का बढ़ चुका है डीए
दिवाली से पहले केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और राहत की दरों में 3% की वृद्धि की थी, जिसके बाद जनवरी 2025 से डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। केंद्र के बाद अब राज्य सरकारों ने भी डीए वृद्धि की घोषणा करना शुरू कर दिया है।अबतक राजस्थान, गुजरात, बिहार, केरल, सिक्किम, हरियाणा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश , हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, असम, झारखंड, अरूणाचल प्रदेश और ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों पेंशनरों का DA बढ़ा दिया है।बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों की सैलरी व पेंशनर्स की पेंशन में अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर में दिया गया है।
