Tue. Jul 14th, 2026

गौ हत्या में तीन लोगों को उम्रकैद 18 लाख जुर्माना, गऊ हत्या पर ऐसी सजा का यह पहला मामला

डिजिटल डेस्क अहमदाबाद गऊ हत्या के तमाम मामले देश के किसी न किसी क्षेत्र से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उस पर कार्यवाही भी होती है लेकिन आज तक बहुत बड़ी सजा किसी गऊ हत्यारे को मिली हो। वह कभी देखने को नहीं मिला और यही कारण है कि सख्त सजा न होने के चलते गऊ हत्या जैसे जगन्य पाप पर हमारे देश में विराम नहीं लग रहा है और दोषी इसी का लाभ लेकर पकड़े जाने के बाद भी गऊ हत्या के काम में लिप्त रहते हैं लेकिन अब ऐसे गऊ हत्यारों की शाम आने वाली है क्योंकि एक न्यायालय के निर्णय ने एक उदाहरण पेश किया है जब न्यायालय ने गऊ हत्या के दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

मामला गुजरात के अमरेली शहर का है जहां सत्र न्यायालय ने गऊ हत्या के एक मामले में तीन लोगों को दोषी पाया है और दोष सिद्ध होने पर तीनों को ही उम्र कैद की सजा सुनाई है।उम्र कैद की सजा के साथ साथ तीनों दोषियों पर कुल अठारह लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। पूरे देश में संभवतः यह ऐसा पहला मामला है जब किसी गऊ हत्यारे को इतनी सख्त सजा सुनाई गई हो। यहां हत्यारों को न केवल जुर्माना लगाया गया है बल्कि ता उम्र अब जेल में बिताना होगी। हालांकि इन दोषियों के पास ऊपरी अदालत में जाकर गुहार लगाने का विकल्प खुला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed