Wed. Mar 4th, 2026

कलेक्टर एवं एसएसपी ने कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को देखा

ग्वालियर   जिले में कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने अलसुबह से शहर सहित जिले के विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी जगह कानून व्यवस्था चाक चौबंद मिली   

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ही जिले के सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण कर कानून व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों आदि का भ्रमण कर कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में भी वस्तार से निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *