दो दिन और छाएगा कोहरा, बुधवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें 23 नवंबर तक के वेदर का हाल
उत्तर प्रदेश में बुधवार से मौसम पूरी तरह से शुष्क व साफ होने लगेगा लेकिन इसके पहले सोमवार मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में सुबह और शाम के समय कहीं-कहीं पर छिछले से मध्यम कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।हालांकि इस अवधि में कहीं भी शीत लहर या कोल्ड डे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 19 से लेकर 23 नवंबर तक भी प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है, इस दौरान मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा।नवंबर अंत और दिसंबर के पहले हफ्ते में बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में एक नया सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ेगी और शीतलहर चलेगी।
आज कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- लखनऊ, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, जालौन, कौशांबी, अमेठी, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर में ठंड का असर तेज रहेगा।
- मथुरा, मेरठ, आगरा, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कानपुर, ललितपुर, औरया, फरुखाबाद, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, फरुखाबाद, बहराइच, शाहजहांपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, पीलीभीत, आजमगढ़, रामपुर, बरेली, शामली और सहारनपुर में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
- लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
17 से 23 नवंबर तक मौसम शुष्क
- 17-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क,कहीं कहीं सुबह/शाम कोहरा
- 18-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क, कहीं कहीं सुबह/शाम कोहरा
- 19-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
- 20-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
- 21-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
- 22-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
- 23-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
