Sun. May 10th, 2026

IAS TRANSFER 2 आईएएस समेत 10 अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, यहां देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात दो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर (आईएएस) और आठ पीसीएस अफसरों के तबादले किए है।इस संबंध में दो अलग अलग आदेश जारी किए गए है।

दो आईएएस अफसरों के तबादले   

  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव आईएएस रमेश कुमार को साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात आईएएस अधिकारी शीलधर सिंह यादव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

8 पीसीएस अफसरों का तबादला  

  1. इटावा के उप जिलाधिकारी हरी प्रताप सिंह को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का उप जिलाधिकारी ।
  2. प्रतीक्षारत चल रहे पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा को नोएडा का उप जिलाधिकारी ।
  3. नवनियुक्त पीसीएस अधिकारी विशाल सारस्वत को अंबेडकर नगर का उप जिलाधिकारी (प्रशिक्षु)
  4. राजस्व विभाग से संबद्ध स्वाति शुक्ला को बाल विकास एवं पुष्टाहार का उपनिदेशक
  5. राजस्व परिषद से संबद्ध प्रतीत त्रिपाठी को रामपुर का एसडीएम
  6. राजस्व परिषद से संबद्ध संतोष कुमार ओझा को मिर्जापुर का एसडीएम
  7. राजस्व परिषद से अटैच विवेक राजपूत को रायबरेली का उप जिलाधिकारी
  8. बदायूं की एसडीएम प्रियंका को गौतम बुद्ध नगर का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *