Fri. Apr 24th, 2026

मानव सेवा ही जीवन को धन्य बनाती है, समर्पण का पाली क्लीनिक व एम्बूलेंस लोकार्पित

आशीष अग्रवाल, माधवप्रपन्नाचार्य व सतीश सिकरवार ने कहा समर्पण से लें प्रेरणा
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि मानवता की सेवा सबसे बडी सेवा है। यही सेवा हमारे जीवन को धन्य बनाती है। उन्हें खुशी है कि लढढा  परिवार ने समर्पण मनोरमा के नाम से जो बीडा उठाया है, समाज के अन्य लोग भी उससे प्रेरणा लेकर पीडित मानवता की सेवा में अग्रसर होंगे। आशीष अग्रवाल ने कहा सेवा का यह संकल्प लेना आज के युग में सबसे बडा काम है, और जिसे सेवा में आनंद लगे तो समझिये वह जीवन का सबसे श्रेष्ठ कार्य है।
आज ग्वालियर में समर्पण मनोरमा के नये संकल्प पाली क्लीनिक और 20 सीटर एम्बूलेंस के लोकार्पण अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि आज के युग में समर्पण जैसी संस्थाएं मानव सेवा में लगी है तो वास्तव में समर्पण की जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है। इस मौके पर उज्जैन से पधारे विख्यात संत युवराज माधव प्रपन्नाचार्य जी ने कहा कि सेवा को जिससे अपने जीवन का ध्येय बना लिया , उसे वास्तव में ईश्वर की प्राप्ति होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि श्रीमती मनोरमा लढढा जी ने अपने जीवन काल में भरपूर सेवा कार्य किये, जिसे आज जीडी लढढा व उनके पुत्र अतुल लढढा उनकी टीम आगे बढा रही है। में तो कहता हूं कि समाज व राष्ट्र में ऐसे लोग प्रेरणा का स्त्र्रोत होते है।
वहीं ग्वालियर पूर्व के विधायक डा सतीश सिंह सिकरवार ने अपने उदबोधन में कहा कि सेवा करना एक पुनीत कार्य है और वह भी चिकित्सा क्षेत्र में सेवा के लिये सदैव तैयार रहना यह लढढा परिवार की महानता है। उन्होंने कहा कि समाज में अन्य चिकित्सकों को स्वास्थ्य क्षेत्र को व्यवसाय बनाने से रोकना चाहिये। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को ऐसे रियायती केन्द्रों की विभिन्न जांचों व सस्ती दवाईयों के लिये भी पहल करनी होगी।
इस मौके पर कैंसर हास्पीटल के प्रमुख डा बीआर श्रीवास्तव ने महिलाआं में बढते विभिन्न रोगों पर चर्चा की उन्होंने कहा कि महिलायें अपने शरीर में कोई समस्या होने पर तत्काल चिकित्सीय परामर्श लें ताकि समय पर ही उसका निदान हो सके। समर्पण के मार्गदर्शक पूर्व संभागायुक्त बीएम शर्मा ने संस्था व सेवा प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। समर्पण के प्रमुख सीए जीडी लढढा ने समर्पण की शुरूआत से लेकर प्रत्येक कार्य पर प्रकाश डाला। उन्हांेने कहा उन्हें आम आदमी की सेवा  में  जो आनंद मिलता है उसका वह वर्णन नहीं कर सकते।
पूर्व सीजेआई स्व आरसी लाहौटी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी लाहौटी ने भी समर्पण के कार्यो को सराहा। उन्होंने अपने पति की स्मृति में समर्पण को एक 20 सीटर एम्बूलेंस भी प्रदान की। इस मौके पर लायंस क्लब के डिस्ट्रिक गर्वनर सुधीर वाजपेयी, विकास गोस्वामी, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन कविता सोनी व आभार प्रदर्शन समर्पण के सचिव अतुल लढढा ने किया। इस अवसर व समर्पण में चिकित्सक सहयोग देने वाले चिकित्सक डा थामस, डा मनोरमा यादव, डा मीना मूंदडा, डा वीणा प्रधान, डा गायत्री नागौरी, डा रजनी अग्रवाल, डा राकेश मेहरा, डा एसके जैन, डा ममता जाजू, डा केके अग्रवाल, डा नीतू गोयल, डा अरविंद मित्तल, डा केएन मिश्रा, सुनील गोयल आदि का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था से जुडे संजय भार्गव, विनय अग्रवाल, वंदना जाजू, सुनीता लढढा, आनंद मोहन छापरवाल, प्रियदर्शिनी नागौरी, ओमनारायण शर्मा, अंकित माहेश्वरी , सुनील गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *