Tue. Mar 3rd, 2026

फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, 219 सिम कार्ड बरामद, मॉरीशस-बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने

देवरिया  जिले में चल रहे एक बड़े फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय कॉल्स को अवैध तरीके से लोकल कॉल में बदलकर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगा रहा था। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य तेज नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग अवैध एक्सचेंज के जरिए विदेशी कॉल्स को भारतीय नंबरों पर ट्रांसफर कर रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शहर के राम गुलाम टोला में दबिश दी और तेज नारायण को रंगे हाथों पकड़ा। उसके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *