Fri. Jul 17th, 2026

इंडोनेशियों में बड़ा हादसा.. सात मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत की खबर

इं​डोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) में एक भयानक हादसा हो गया है जहां सात मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 20 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना स्थल पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौजूद है। बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चारों ओर धुंए के गुब्बारे उठ रहे हैं।

जानकारी अनुसार, मारे गए 20 लोगों में 5 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ की मौत दम घुटने से हुई। कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं जिन्हे बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। आग लगने के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई

जब इमारत में आग लगी तो कुछ कर्मचारी लंच कर रहे थे, जबकि कई लोग बाहर थे। आग लगने के कारणों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मृतकों और घायलों को पहचान और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इमारत को पूरी तरह सील कर दिया है।

हांगकांग और भारत में भी हुआ था ऐसा हादसा

कुछ दिन पहले हांगकांग में कई इमारतें एक साथ आग की चपेट में आ गई थी, जहां सैकंड़ों की संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। हांगकांग में लगी आग पर दमकल विभाग ने तीन दिन में काबू पाया था। इसके साथ ही भारत के गोवा में कुछ दिन पूर्व नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसकी जांच अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed