Sun. May 10th, 2026

फिर प्रशासनिक फेरबदल, IAS समेत 8 अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, यहां देखें लिस्ट

पंजाब में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने गुरूवार देर रात 8 अधिकारियों के तबादले किए है।इसमें 7 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी और 1 पीसीएस का नाम शामिल है।जिन अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है, उनमें आईएएस तेजवीर सिंह, मनवेश सिंह सिद्धू, अरुण सेखड़ी तथा अन्य अधिकारी शामिल हैं।इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

  • अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक विभाग
  • मनवेश सिंह सिद्धू को उनके पुराने विभागों के साथ साथ रोपड़ मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार
  • अरुण सेखड़ी जिनके पास फिरोजपुर और जालंधर के मंडल के आयुक्त का चार्ज था। अब जालंधर के चार्ज से मुक्त। फरीदकोट का चार्ज मिला
  • मनजीत सिंह बराड़ स्थानीय निकाय विभाग के सचिव
  • रामवीर सिंह को उनके पुराने विभागों के साथ साथ अब जालंधर मंडल का चार्ज
  • रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब पूंजी प्रोत्साहन ब्यूरो के साथ अतिरिक्त सचिव प्रवासी भारतीय मामले विभाग का चार्ज ।
  • सोनम को उनके पुराने विभाग के साथ साथ संयुक्त आयुक्त नगर निगम पटियाला का चार्ज ।
  • पीसीएस अफसर जगदीप सहगल को संयुक्त सचिव स्थानीय सरकार और अतिरिक्त चार्ज अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टरपंजाब लघु उद्योग व निर्यात निगम सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *