Wed. Mar 4th, 2026

OTT पर कब और कहां रिलीज होगी Akhanda 2, पौराणिक एक्शन फिल्म देखने को बेताब दर्शक

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। 12 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। यह साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर अखंडा का सीक्वल है। पौराणिक कथाओं पर आधारित इस एक्शन बेस्ड फिल्म को पहले 5 दिसंबर को रिलीज किया जाने वाला था।

अखंडा 2 के प्रीमियर शो भारत और विदेशों में हाउसफुल रहे थे। इसके बाद फाइनेंशियल डिस्प्यूट देखने को मिला था। जिस वजह से रिलीज डेट 12 दिसंबर कर दी गई। रिलीज में देरी के बाद अब ये फिल्म धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के साथ इस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग को हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं अब फैंस ये जान लेना चाहते हैं कि वह इस फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम कब कर सकेंगे। चलिए जान लेते हैं की फिल्म अपना ओटीटी डेब्यू कब करेगी।

OTT पर कब और कहां आएगी अखंडा

अखंडा की ओटीटी रिलीज की बात करें तो इसे अपना ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म मिल चुका हैं। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिया है। इसके बाद अब इसे आसानी से स्ट्रीम किया जा सकेगा। इस फ्रेंचाइजी का पहला हिस्सा 2021 में आया था जो फिलहाल जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। अब दूसरा हिस्सा सिनेमाघर में रिलीज होने के चार हफ्ते बाद ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। अगले साल 9 जनवरी के आसपास इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अखंडा 2 को दर्शकों का मिक्स रिस्पांस मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताए गए आंकड़ों के मुताबिक पेड प्रीव्यू से इसने 8 करोड़ कमाए हैं और पहले दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह से इसकी ओपनिंग डे की कमाई 30 करोड रुपए रही।

कैसी है फिल्म की कहानी

अखंडा 2 में नंदमुरी बालकृष्ण को हिंदू धर्म के रक्षक के किरदार में देखा गया है। सीक्वल में उनका मुकाबला आदि पिनीसेट्टी से होने वाला है। यह रहस्यमय और जादुई शक्तियों से लैस है और राक्षसी कंकाल को बुलाने में भी सक्षम है। नंदमुरी के सारे सीन फिल्म में काफी दमदार दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ हर्षाली मल्होत्रा, संयुक्ता, कबीर दुहान सिंह और कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *