गोल्ड खरीदने का मूड है क्या ये है 20 दिसंबर का लेटेस्ट रेट, देखें अपने शहरों का 22-24 कैरेट का ताजा भाव
दिसंबर का महीना बीतने को है और नए साल का आगमन की ओर है ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो पहले आज 20 दिसंबर का ताजा भाव जान लीजिए।शनिवार को सोने की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है लेकिन चांदी के भाव में 5000 रूपए प्रति किलो का उछाल आया है। सोने के भाव 1.34 लाख और चांदी के दाम 2 लाख के पार ट्रेंड कर रहे है।आज 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1,23,150 , 24 कैरेट का भाव 1, 34,330 और 18 ग्राम सोने का रेट 1,00,790 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 2,14,000 रुपए चल रहा है। आईए जानते है आपके शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव……
- शनिवार का 18 कैरेट सोने का भाव: दिल्ली जयपुर सराफा बाजार में सोने का भाव (Gold Rate Today) 1,00,790 रुपये, कोलकाता मुंबई में 1,00,640 रुपये, इंदौर भोपाल में 1,00,690 और चेन्नई सराफा बाजार में 1,03,450/- रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
- शनिवार का 22 कैरेट सोने का भाव: भोपाल इंदौर में सोने का भाव 1,23,050/, जयपुर लखनऊ दिल्ली सराफा में 1,23,150 रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 1 23,000/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।
- शनिवार का 24 कैरेट सोने का भाव: भोपाल इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,34,230 रुपये, दिल्ली जयपुर लखनऊ चंडीगढ़ सराफा बाजार में 1, 34, 330/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू मुंबई सराफा बाजार में 1,34, 180/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,35,060 /- रुपये पर ट्रेंड कर रही है।
- शनिवार का चांदी का लेटेस्ट रेट: जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई और दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2,14,000 /- रुपये ट्रेंड कर रही है। चेन्नई, मदुरै , विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में 2,26,000/- रुपये और भोपाल व इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 2,14,000/ रुपए रेट चल रहा है।
-
- ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
- 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते है।
चांदी पर हॉलमार्किंग का नियम
- सोने के बाद अब 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्यूलरी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू कर दिया है।चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं।
- हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा।इससे तुरंत पता चल जाएगा कि गहना किस शुद्धता का है और वह असली है या नहीं।
- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं। 925 या 9250 अंक का मतलब है कि चांदी 92.5% शुद्ध है।
