हाई कोर्ट के आदेश के बाद नर्सिंग काउंसिल ने शुरु की PG कोर्स की काउंसलिंग, 22 दिसंबर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद नर्सिंग काउंसिल ने आखिरकार पीजी कोर्स में प्रवेश के लिये काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है, काउंसिल की विज्ञप्ति के मुताबिक पीजी में प्रवेश के इच्छुक विध्यार्थियों को 4 दिन का समय मिलेगा, रजिस्ट्रेशन 22 दिसंबर तक होंगे।
मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग कोर्स के लिये काउंसलिंग प्रोग्राम जारी कर दिया है , बता दें NSUI ने प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितता, काउंसलिंग नहीं होने के खिलाफ हाई कोर्ट में एक याचिका लगाई थी जिस पर मंगलवार को उच्च न्यायालय ने भारतीय नर्सिंग परिषद को निर्देश दिए कि वह तत्काल औपचारिक आदेश जारी करे, जिससे PB BSc Nursing एवं MSc Nursing की रिक्त सीटों पर नियमों के अनुसार अलग-अलग काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यह पूरी प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण की जाए।
