आंतरिक शांति का विज्ञान: विश्व ध्यान दिवस पर विशेष ऑनलाइन सत्र शनिवार को
नई दिल्ली। आज की आपाधापी और मानसिक तनाव से भरी दुनिया में शांति की तलाश अब विलासिता नहीं, बल्कि जरूरत बन गई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में महान योगी श्री श्री परमहंस योगानंद की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने वाली संस्था, योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया (YSS) द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। संस्था आगामी शनिवार 20 दिसंबर को शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक विशेष लाइव ऑनलाइन ध्यान सत्र आयोजित करने जा रही है।
परमहंस योगानंद, जिन्होंने अपनी विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक कृति ‘योगी कथामृत’ के माध्यम से क्रिया योग के विज्ञान को दुनिया भर में फैलाया, उनका मानना था कि वास्तविक खुशी केवल अशांत मन को शांत करके ही प्राप्त की जा सकती है। इसी उद्देश्य के साथ आयोजित होने वाले इस एक घंटे के सत्र में प्रतिभागियों को वैज्ञानिक ध्यान तकनीकों के माध्यम से आंतरिक शांति, प्रेम और आनंद का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। संस्था ने वैश्विक समुदाय को आमंत्रित करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम यूट्यूब लिंक (https://www.youtube.com/
