Wed. Mar 4th, 2026

43 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, कुंदन कृष्णन को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

नए साल से पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने 43 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को प्रोन्नति का तोहफा दिया है। गृह विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना 23 दिसंबर 2025 को जारी कर दी गई है। लिस्ट में एडीजी से लेकर डीआईजी स्तर तक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह प्रोन्नति एक जनवरी, 2026 या इसके बाद प्रभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

1994 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी कुंदन कृष्णन को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (DG) कोटि में प्रोन्नति दी गई है। यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। वर्तमान में कृष्णन केंद्र सरकार के अंतर्गत प्रतिनियुक्ति पर हैं और पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी यह नई रैंक मान्य होगी।

ये 22 आईपीएस बने DIG

बिहार सरकार ने 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अवकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रवि रंजन कुमार, दीपक रंजन, इमामुल हक मेंगनू, आमिर जावेद, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव रंजन-1, राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार पांडेय, नीरज कुमार सिंह, सुशांत कुमार सरोज, राजीव रंजन-2, रमन कुमार चौधरी, मनोज कुमार तिवारी, शैलेश कुमार सिन्हा, सत्यनारायण कुमार, रमा शंकर राय, सुशील कुमार और दिलनवाज अहमद को डीआईजी में प्रोन्नति दी गई है।अब इन अधिकारियों को 1 लाख 31 हजार 100 रुपये की जगह 2 लाख 16 हजार 600 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

ये DIG से IG में प्रोन्‍नत‍

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार, संजय कुमार और विवेकानंद और विकास बर्मन को डीआईजी से आइजी में प्रोन्नति दी गई है। इसके अलावा उपेन्द्र कुमार शर्मा, सत्यीवर सिंह, किम और नताशा गुड़िया को सशर्त रूप से आईजी में पदोन्नत किया गया है। इन चारों अधिकारियों को मिड करियर ट्रेनिंग फेज-चार के तहत अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए गए है। ये सभी 2008 बैच के आईपीएस अफसर है और वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

इन 12 को मिली प्रवर कोटि में प्रोन्नति

2013 बैच के 12 IPS अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक कोटि से प्रवर कोटि में प्रोन्नति दी है। आईपीेएस मनीष, जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, विशाल शर्मा, उपेन्द्र नाथ वर्मा, गौरव मंगला, डी अमरकेश, राकेश कुमार, बीना कुमारी, मो. सैफुर्रहमान, राजेश कुमार, पंकज कुमार, अशोक कुमार प्रसाद प्रवर कोटि में पदोन्नत किया गया है।

Bihar IPS Promotion Order

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *