Sat. Apr 25th, 2026

एसएससी सीएचटी पेपर-1 की अंतिम आंसर की जारी, रिस्पॉन्स शीट व स्कोरकार्ड भी देखें, जानें कब तक खुली रहेगी विंडो

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए काम की खबर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए अवकाश तालिका जारी की गई है। इसके तहत प्रदेश माध्यमिक स्कूलों 365 दिनों में 238 दिन शिक्षण कार्य, 112 दिन अवकाश और 15 दिन बोर्ड/परीक्षा कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी अवकाश तालिका के अनुसार, नए साल में 28 दिन सार्वजनिक अवकाश होंगे। 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। पहला अवकाश 3 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर होगा। होली का अवकाश 2 और 4 मार्च को मिलेगा। दिवाली के लिए 8, 9 और 11 नवंबर को छुट्टी मिलेगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए 15 दिन निर्धारित किए गए हैं।

विशेष परिस्थिति में मिलेगी छुट्टी

  • विशेष परिस्थितियों में स्थानीय आवश्यकता के अनुसार प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को विवेकाधीन 3 अवकाश देने का अधिकार होगा। विवाहित शिक्षिकाओं को करवा चौथ की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा हरतालिका तीज या हरियाली तीज ,संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जीउतिया व्रत, अहोई अष्टमी का व्रत रखने वाली शिक्षिकाओं को प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्य स्तर से कोई दो छुट्टी मिल सकेंगी।
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय अवकाश दिए जाएंगे। राष्ट्रीय पर्वों पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोक सभाएं केवल विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्रा के निधन पर ही होंगी।

देखें यूपी माध्यमिक विद्यालयों के लिये वर्ष 2026 की अवकाश तालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *