Tue. Jun 2nd, 2026

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! जालंधर नगर निगम में 1196 पदों पर निकली भर्ती

पंजाब के जालंधर नगर निगम में कुल 1196 पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो नौकरी की तलाश में हैं। नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए आवेदन बुलाए गए हैं, जिनमें गार्डन बेलदार, सफाई सेवक, सीवरेज, रोड बेलदार और फायर कुली के पद शामिल हैं। यह सभी पद जालंधर नगर निगम के अंतर्गत हैं, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी।

इन पदों पर की जा रही भर्ती

ऐसे में अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए हम इस खबर में पूरी जानकारी दे रहे हैं। बताते हैं कि नगर निगम की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक गार्डन बेलदार के कुल 406 पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि सफाई सेवक के 440 पद, सीवरेज के 165 पद, रोड बेलदार के 160 पद और फायर कुली के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी

कैसे किया जा सकता है आवेदन?

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो बता दें कि इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। हालांकि भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 10 जनवरी 2026 से नगर निगम जालंधर की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके बाद फॉर्म भरकर आपको 15 जनवरी 2026 से नगर निगम द्वारा निर्धारित किए गए सेंटरों पर इन्हें जमा करवाना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि नगर निगम की ओर से 27 फरवरी 2026 रखी गई है, जबकि शाम 5:00 बजे तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे।

चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है: मेयर वनीत धीर

जानकारी दे दें कि इस भर्ती में पंजाब सरकार के आरक्षण नियमों को माना जाएगा। चयन समिति द्वारा लिया गया निर्णय ही अंतिम निर्णय रहेगा। भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार के सुधार या शुद्धि पत्र अपडेट केवल नगर निगम जालंधर की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे। इस भर्ती को लेकर मेयर वनीत धीर की ओर से कहा गया है कि इस भर्ती को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया जाएगा। सरकार की ओर से एक महीने पहले ही इन पदों को भरने का निर्णय किया गया था और अब इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को रोजगार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed