Tue. Jun 2nd, 2026

22 जनवरी से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़ें IMD का नया अपडेट

उत्तर प्रदेश में मंगलवार-बुधवार (20-21 जनवरी 2026) को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी संभागों में कहीं भी किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई हैं हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी व पूर्वी संभागों में कुछ स्थानों पर बादल छाएंगे और बारिश होने की भी संभावना है।

सोमवार (19 जनवरी 2026) को यूपी के बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 6 °C रहा। वहीं मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद और बरेली में 6-7 °C दर्ज हुआ। आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में कोहरा छाया रहा।

20 से 26 जनवरी तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (20 जनवरी 2026) के मुताबिक, 20-21 जनवरी और 24-25 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 20 से 22 जनवरी तक व 25-26 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22, 23 और 26 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 23 व 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 23 व 24 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दौरान झोंकेदार हवा की गति 30-40 किमी/घंटा रह सकती है। इसके असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 °C गिरावट देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed