Wed. Jun 3rd, 2026

भारतीय जनता पार्टी को आगे तक लेकर जाएंगे नितिन नबीन अनिल तिवारी

श्री तिवारी का कहना है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को युवा और उर्जावान अध्यक्ष मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान को युवा अध्यक्ष देने के लिये आभार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच से ही यह संभव हो सका है। नितिन नबीन जी के कार्यकाल में पार्टी नये आयाम स्थापित करेगी। वह युवा और उर्जावान है। नितिन जी देश को नई उर्जा देंगे और पार्टी को आगे तक लेकर जाएंगे। उन्होंने पुनः नितिन नबीन जी को पार्टी अध्यक्ष बनने और उत्कृष्ट कार्यकाल के लिये अग्रिम शुभकमानाएं दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed