Sun. Feb 8th, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच, PAK vs NED:नीदरलैंड का तीसरा विकेट गिरा, कॉलिन एकरमैन आउट, अबरार को पहला विकेट

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।

नीदरलैंड ने 11 ओवर के बाद 3 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। बास डी लीड और स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर हैं। मैक्स ओडाउड 5, माइकल लेविट 24 और कॉलिन एकरमैन 20 रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तान के लेफ्ट आर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 4 विकेट लेते ही नवाज पाकिस्तान के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

पाकिस्तान सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।

नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैक लायन-कैशे, लोगन वैन बीक, रोलोफ वैन डेर मेरवे, काइल क्लाइन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed