कोटा में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर मिला शव वोटर आईडी से हुई पहचान, सिर पर गहरी चोट और शरीर पर रगड़ के निशान
कोटा में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। उद्योग नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की जेब से मिले वोटर आईडी कार्ड से पता चला कि मृतक का नाम राजेंद्र कुमार (50 वर्ष) है, जो बैरवा बस्ती, अयानी गांव (थाना अयाना) का निवासी था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए अयाना थाने को सूचना दी है।
शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई या कोई अन्य वजह है।
उद्योग नगर थाने के एएसआई गिर्राज प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे संजय नगर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो व्यक्ति मुंह के बल गिरा हुआ था, सिर पर गहरी चोट के निशान थे, खून बह रहा था और शरीर पर रगड़ के घाव भी दिखाई दे रहे थे।
शुरुआती जांच से पता चला कि व्यक्ति ट्रेन से गिरा हो सकता है, लेकिन परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम और आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। —
जयपुर में सस्पेंड चल रहे एक लेक्चरर ने बुधवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है- मैं मरा नहीं हूं, पुलिस ने मेरी इरादतन हत्या की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेक्चरर का शव करीब 3 घंटे पड़ा रहा। उनके ऊपर से 3 ट्रेनें गुजर चुकी थीं। जब कोई नहीं आया तो इसी व्यक्ति ने शव को उठाकर ट्रैक से अलग रखा। घटना महेश नगर इलाके की है।
