RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा पर बड़ी अपडेट, मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा (RRB Section Controller Exam) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अब मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव हो चुका है।जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की फीस भी नहीं लगेगी। न ही लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना पड़ेगा। हालांकि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
मॉक टेस्ट को परीक्षा के पैटर्न के तहत डिजाइन किया गया है। उम्मीदवार बेहतर एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझ सकते हैं। ताकि उन्हें परीक्षा के दिन किसी प्रकार के समस्या का सामना न करना पड़े। प्रश्न पत्र 13 भाषाओं में ऑनलाइन उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को पहले डिफॉल्ट लैंग्वेज सेलेक्ट करना होगा। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प मिलेंगे। जिसमें से केवल एक विकल्प ही सही होगा।
