यात्री कृपया ध्यान दें! मध्य प्रदेश के रास्ते चलेगी ये 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस पर अपडेट
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। होली के त्योहार में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने मध्य प्रदेश के रानी कमलापति और भोपाल से रीवा के लिए 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा रानी कमलापति–दानापुर के बीच भी द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। इन ट्रेनों से सतना, कटनी, सागर, बीना समते कई जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
इसके अलावा इंदौर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का हिसार तक विस्तार किया गया है। इससे मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को लाभ मिलेगा। अयोध्या में रामलला के दर्शन की बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उधना-अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। इससे भोपाल और सागर संभाग के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
