Tue. Feb 10th, 2026

नौकरी नहीं बिजनेस से करोड़पति बनते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, जोखिम लेने से इन्हें नहीं लगता डर

हमारे आसपास मौजूद हर व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग-अलग है। यह सभी अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से काम करते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें जॉब करना अच्छा लगता है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बड़ी-बड़ी नौकरियां छोड़कर खुद का बिजनेस करना चाहते है।

हमें कई बार कुछ ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं जहां लोग अच्छे-अच्छे पैकेज की नौकरियां छोड़कर स्टार्टअप शुरू करते हैं। लाखों करोड़ों का पैकेज छोड़कर इन्हें बिजनेस करता देख कई बार अचंभा जरूर होता है। लेकिन अगर अंक शास्त्र के नजरिए से देखा जाए इनमें से बहुत से लोगों की जन्म तिथि एक होती है। यह लोग किसी की गुलामी करने के लिए नहीं बल्कि राज करने के लिए पैदा होते हैं। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक एक कहलाता है। यह सूर्य से जुड़ा हुआ अंक है, जो नेतृत्व और सत्ता का प्रतीक कहा जाता है। इन लोगों को अपने नियम खुद बनाना अच्छा लगता है।

नौकरी लगती है दबाव

इस मूलांक के लोगों को नौकरी में किसी के नीचे काम करना दबाव की तरह लगता है। इन्हें पता है कि बिजनेस उनकी असली ताकत है। ये CEO माइंडसेट के होते हैं और बड़े बिजनेसमैन बनते हैं।

बिजनेस में मिलती है सफलता

अंक ज्योतिष के मुताबिक देखें तो इन लोगों को नौकरी नहीं बल्कि बिजनेस करना चाहिए। इस मूलांक वालों को नौकरी मिल तो सफलता मिल पाती है नाही यह संतुष्ट रह पाते हैं। बिजनेस में नाम पैसा और शोहरत सब कुछ देता है। बड़ी चीज जो इन्हें मिलती है वह संतुष्टि होती है।

नहीं करते बंधकर काम

इस मूलांक के लोगों को सीमा में बंधकर काम करना अच्छा नहीं लगता। यह अपने नियमों के मुताबिक आगे बढ़ना पसंद करते हैं। जब ये अपने तरीके से काम करते हैं तो बहुत जल्दी सफलता हासिल कर लेते हैं।

होती है ये खूबियां

अंक ज्योतिष के मुताबिक इन लोगों की सोच बहुत मजबूत होती है। यह जोखिम लेने में माहिर होते हैं। किसी भी चीज का नेतृत्व कैसे करना है यह गुण इनमें बचपन से ही होता है। किसी एक ही जगह पर काम करना इन्हें जेल की तरह महसूस होता है। यही कारण है कि ये बिजनेस में सफल होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed