मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, कहा- तनाव नहीं, मेहनत से करें तैयारी
भोपाल बोर्ड परीक्षाओं की बढ़ती सरगर्मियों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को छात्रों को सफलता का कारगर मंत्र दिया। राजधानी के शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित “परीक्षा पर संवाद – 2026” कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत की और उन्हें परीक्षा के डर को दूर कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि आने वाले समय में देश की बागडोर उन्हीं के हाथों में होगी। इसलिए यह आवश्यक है कि वे अपने कौशल और ज्ञान को निरंतर निखारें। उन्होंने कहा, “परीक्षा की तैयारी पूरी मेहनत और लगन से करें, तनाव बिलकुल भी न लें।”
बोर्ड परीक्षाओं की बढ़ती सरगर्मियों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को छात्रों को सफलता का कारगर मंत्र दिया। राजधानी के शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित “परीक्षा पर संवाद – 2026” कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत की और उन्हें परीक्षा के डर को दूर कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।