Thu. Feb 12th, 2026

भागम भाग’ से गोविंदा को रिप्लेस करने पर परेश रावल ने दिया रिएक्शन, बोले- हम उन्हें मिस…

कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म भागम भाग के सीक्वल को लेकर खबर सामने आई थी। यह बताया गया था कि मेकर्स ने फिल्म से गोविंदा को रिप्लेस कर दिया है और उनकी जगह मनोज बाजपेई को दी गई है। 2006 की सुपरहिट फिल्म की फ्रेंचाइजी में मनोज को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे लेकिन गोविंदा के जाने से निराश भी थे।

भागम भाग के सीक्वल में मनोज बाजपेयी और अक्षय कुमार की जुगलबंदी की खबर सामने आते ही गोविंदा के फैंस सोशल मीडिया पर बुरी तरह से भड़क गए थे। लोगों ने एक्टर को इस रोल के लिए अनफिट बताया था। अब इस पूरे मामले पर परेश रावल को रिएक्ट करते हुए देखा गया।

परेश रावल ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत करते हुए परेश रावल ने बताया कि “भागम भाग के सीक्वल में वह डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ मनोज भी फिल्म का हिस्सा होंगे। गोविंदा और अक्षय की पेयरिंग में सभी को हंसाया था।” ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि मनोज और अक्षय की जुगलबंदी कैसी रहेगी तो उन्होंने कहा कि “यह काफी अलग और यूनिक कांबिनेशन रहने वाला है।” जब यह पूछा गया कि गोविंदा को रिप्लेस क्यों किया गया तो उन्होंने कहा कि “मुझे इस बारे में कोई आईडिया नहीं है लेकिन हम गोविंदा को मिस करने वाले हैं।”

फिल्म में जमकर हुई थी कॉमेडी

साल 2006 में जो भागम भाग रिलीज हुई थी तब दर्शकों ने से काफी पॉजिटिव रिस्पांस दिया था। इसमें थिएटर ग्रुप की कहानी दिखाई गई थी जो विदेश में शो करने के लिए जाता है लेकिन इसके तीन लोग बड़े क्राइम में फंस जाते हैं। फिल्म के डायलॉग से लेकर हर सीन फैंस के बीच आज भी फेमस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed