Fri. Feb 13th, 2026

शुक्र के नक्षत्र में सूर्य का गोचर चमका सकता है इन 3 राशियों की किस्मत, धनलाभ और सफलता के योग

शुक्र (Shukra) और सूर्य नवग्रह का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ग्रहों को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है। अप्रैल 2026 में सूर्य शुक्र के नक्षत्र भरणी में प्रवेश करेंगे। यहां 14 दिनों तक संचरण करते रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, पिता, प्रतिष्ठा इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। वहीं शुक्र को प्रेम, विवाह, सौंदर्य, सुख, भोग, कला, स्त्री और धन का कारक माना जाता है। कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति अलग-अलग क्षेत्र को प्रभावित करती है। शुक्र के मजबूत होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आती है। वहीं सूर्य के मजबूत होने से सफलता के योग बनते हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। आइए जानें शुक्र के नक्षत्र में सूर्य के गोचर (Surya Gochar) से किन लोगों को फायदा हो सकता है?

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग भी बन सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा भी मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।  नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। सूर्यदेव की खास कृपा बनी रहेगी। इस दौरान आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।  कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति भी होगी। मेहनत भी रंग लाएगी। परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को इस दौरान कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार में खुशहाली आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र के नक्षत्र में सूर्य का गोचर अनुकूल रहेगा। आप अपना लक्ष्य सही समय पर पूरा कर पाएंगे। करियर के लिए भी यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन में आ रही कोई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आत्मविश्वास और ऊर्जा में भी वृद्धि हुई होगी। धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद भी खत्म हो सकते हैं। निवेश के लिए भी यह समय शुभ साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध भी मजबूत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed