होली से पहले जारी हो सकती है PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त, क्या पिता पुत्र दोनों ले सकते है योजना का लाभ? जानें नियम
9 करोड़ किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि होली से पहले केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए भेज सकती हैं। हालांकि कृषि मंत्रालय या केंद्र सरकार द्वारा अभी तक अगली किस्त की फाइनल तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय फरवरी 2026 में पूरा हो रहा है। पिछले वर्षों की किस्तों के समय को देखें तो अधिकतर भुगतान फरवरी से मार्च के बीच ही किया गया है। 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 और 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी हुई थी। किस्त की तारीख केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर ही तय मानी जाएगी।
