Sat. Feb 14th, 2026

नवनियुक्त उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने भाजपा कार्यालय की सीढ़ियों पर ढोक लगाया

ग्वालियर। भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने गुरूवार को अनूठा उदाहरण पेश किया, वह नये पद के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे तो उन्होंने बाकायदा कार्यालय की सीढ़ियों पर ढोक लगाया। उनके इस समर्पण को देखकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित थे।
इससे पहले सत्येन्द्र शर्मा ने प्रातः श्री अचलेश्वर महादेव बाबा मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। फिर भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कटोरा ताल पर भाजपा की संस्थापक सदस्य कैलाशवासी राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया और कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की छत्री पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।  तत्पश्चात सत्येन्द्र शर्मा भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर पहुंचे और द्वार की प्रथम द्वार एवं देहली पर पुष्प अर्पित कर साष्टांग ढोक लगाकर कार्यालय को प्रणाम किया उसके बाद भाजपा कार्यालय में प्रवेश किया। कार्यालय में उन्होंने भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया और प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के साथ नरेश जादौन, राजीव गुप्ता, दीपक शर्मा, विनय शर्मा, अंश कुशवाह, विकास पाराशर, फूल सिंह आर्य, दिलीप शर्मा, रजत सविता, रमेश किरार, गब्बर सिंह, वकील गुर्जर, रिंकू जैन, गौरव जैन, उमाकांत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *