Sat. Feb 14th, 2026

91 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, आयु सीमा 30 साल, वेतन 70,000, जानें डिटेल्स

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने 91 यंग प्रोफेशल पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य ऑफिशियल वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाकर 02 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि सेबी भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त वैधानिक संस्था है। सेबी यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम (YPP) में युवाओं को इंडियन कैपिटल मार्केट और इसके कामकाज को सीखने का मौका मिलता है। अलग-अलग प्रोजेक्ट के साथ नॉलेज भी बढ़ती है।

SEBI Young Professional Recruitment 2026:

कंपनी का नाम: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)

प्रोग्राम: यंग सेबी यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम

पद का नाम: यंग प्रोफेशनल (सिक्योरिटीज मार्केट ऑपरेशंस, लॉ, रिसर्च, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, राजभाषा)

कुल पद: 91

पदों का विवरण

  • यंग प्रोफेशनल (सिक्योरिटी मार्केट ऑपरेशंस) 40
  • यंग प्रोफेशनल (लॉ) 13
  • यंग प्रोफेशनल (रिसर्च) 04
  • यंग प्रोफेशनल (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) 29
  • यंग प्रोफेशनल (राजभाषा) 05

आयु सीमा: अधिकतम आयु 30 साल। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

योग्यता: अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • यंग प्रोफेशनल (सिक्योरिटी मार्केट ऑपरेशंस):  मैनेजमेंट (फाइनेंस) में पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन (डिग्री/2 साल डिप्लोमा) न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ या सीए/सीएस/सीएमए/ न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक। 1 साल फाइनेंशियल सेक्टर में काम की नॉलेज।
  • यंग प्रोफेशनल (लॉ):  न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ लॉ में बैचलर डिग्री। 1 साल कॉरपोरेट/ सिक्योरिटी लॉ/ आदि का अनुभव
  • यंग प्रोफेशनल (रिसर्च): पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन (डिग्री/डिप्लोमा) मैनेजमेंट फाइनेंस/ इकोनॉमिक्स/ कॉमर्स/फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्स/ आदि की डिग्री के साथ 1 साल का संबंधित क्षेत्र में काम का अनुभव। पीएचडी वाले भी कर सकते हैं आवेदन।
  • यंग प्रोफेशनल (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी): बीई/बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस या एमसीए/एमएससी (आईटी)/एमएससी कंप्यूटर साइंस/ एमबीए/(सिस्टम)/ एमएस वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन इन्हें भी एक साल का अनुभव चाहिए।
  • यंग प्रोफेशनल (राजभाषा): हिंदी में मास्टर्स की डिग्री/हिंदी ट्रांसलेशन में इंग्लिश सब्जेक्ट के साथ बैचलर डिग्री या संस्कृत में मास्टर्स की डिग्री/इंग्लिश/इकोनॉमिक्स/कॉमर्स में हिन्दी सब्जेक्ट के साथ बैचलर डिग्री। साथ में कम से कम एक साल काम का अनुभव और हिंदी टाइपिंग की नॉलेज भी हो।

स्टाइपेंड: हर महीने 70,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिसमें सभी भत्ते शामिल होंगे। आयकर और अन्य लागू टैक्स स्रोत पर ही काटे जाएंगे।

अवधि: 01 साल जिसे परफॉर्मेंस के आधार पर 01 साल और आगे बढ़ाया जा सकता है। अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, प्रिलिमनरी इंटरव्यू, फाइनल इंटरव्यू। पोस्टिंग सेबी के मुंबई स्थित हेड ऑफिस में की जाएगी। मुंबई से बाहर के उम्मीदवारों को उपलब्धता के आधार पर साझा आवास की सुविधा भी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *