Tue. Mar 3rd, 2026

मेरठ-वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश की 5 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासनिक महकमे में मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां की पांच जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद अफरा तफरी मच गई है और प्रशासन ने पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, आजमगढ़ और अमरोहा जिला कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। जैसे ही यह धमकी मिली शासन प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। तुरंत ही कोर्ट परिसर खाली कराया गया। इस मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

मामले की सूचना मिलती थी बीएएमएस स्क्वाड और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। कोर्ट परिसर पूरी तरह से खाली कराया गया है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी अधिवक्ता अपने चैंबरों से बाहर हैं और जो लोग तारीख पर आए थे वह भी वापस जाने लगे हैं। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को कोर्ट परिसर के आसपास जाने की अनुमति नहीं है।

एएसपी बजरंग प्रसाद और सिविल लाइन सीओ अभिषेक तिवारी ने मामले की सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। चप्पे चप्पे की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के दौरान मेरठ कचहरी परिसर में घूम रहे तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाना भेज दिया गया है।

केवल मेरठ ही नहीं बल्कि आजमगढ़, अमरोहा और वाराणसी सभी जगह धमकी मिलने के तुरंत बाद परिसर खाली करा लिए गए हैं। अधिकारी, पुलिस कर्मचारी, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर मौजूद है। जांच पड़ताल लगातार जारी है। ईमेल कहां से आय है और किसने किया है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *