Tue. Feb 17th, 2026

विदेशी महिला से दतिया के जंगल में हुए गैंगरेप के मामले में हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

ग्वालियर मध्य प्रदेश ग्वालियर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने विदेशी महिला पर्यटक से दतिया के जंगलों में गैंगरेप करने वाले आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया है. गैंगरेप के आरोपी उम्र कैद की सजा काट रहे हैं.उन्होंने अपनी सजा को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है यह पीड़िता के शरीर पर नहीं बल्कि उसके मन मस्तिष्क और आत्मा पर गहरा आघात है. यह अपराध उस समय और भी ज्यादा घिनौना हो जाता है जब एक विदेशी महिला यहां की संस्कृति को जानने समझने के लिए भारत आई हो।

आपको बता दें कि दतिया में हुए इस घटना ने पूरे क्षेत्र को देश में शर्मसार कर दिया था। यह वही समय था जब दिल्ली में निर्म कांड जैसी घटना भी हुई थी। यदि देखा जाए तो यह घटना भी दिल्ली के निर्भया कांड से किसी भी मायने में कम गंभीर नहीं है और इस मामले में तो पीड़ित एक विदेशी महिला थी जिसके वजह से देश की छवि अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी धूमिल हुई जिस तरह से महिला के साथ गलत कृत्य किया गया और उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना ने देश की छवि को धूमिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *