Tue. Feb 17th, 2026

जानें मूलांक 3 के लोगों के जीवन के राज, ये रखते हैं समय से आगे की सोच

अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर कई सारी चीजों का उल्लेख मिलता है। उसका स्वभाव कैसा है भविष्य कैसा रहने वाला है यह सब कुछ अंकों की सहायता से पता चल जाता है। अगर हमें हमारे आने वाले जीवन को लेकर कोई बात पता करनी है तो भी हम अंकों का सहारा ले सकते हैं।

न्यूमैरोलॉजी में मुख्य रूप से एक से नौ तक के मूलांक दिए गए हैं। यह 9 अंक सीधे नौ ग्रहों से जुड़े हुए हैं। हर व्यक्ति के जीवन पर उसके स्वामित्व ग्रह का गहरा असर देखने को मिलता है। चलिए हम आपको कुछ विशेष तारीख को नजर में लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 3

हम बात कर रहे हैं, उन लोगों की जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है। इनका मूलांक 3 कहलाता है। आप जब इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको अंत में उत्तर यही मिलेगा। चलिए इन लोगों के बारे में जान लेते हैं।

सोचते हैं समय से आगे

इस मूलांक के लोगों के विचारों को समझना अक्सर मुश्किल होता है। यह लोग समय से आगे सोचते हैं। वर्तमान में की जा रही थी उसे भविष्य पर क्या असर होगा इस बारे में यह पहले से सोच लेते हैं। इस वजह से के बारे में अपने मौजूदा खुशी को भी खो देते हैं।

रहते हैं अकेले

इस मूलांक के लोग भीड़ में भी खुद को अकेला महसूस करते हैं। दरअसल इनकी भावनाओं और विचारों को समझना किसी के लिए भी मुश्किल काम होता है इसलिए ये खुद को अकेला महसूस करते हैं।

लोग उठाते हैं फायदा

इस मूलांक के लोगों में गजब की ऊर्जा होती है। अपना हर काम ये बहुत बेहतरीन तरीके से करते हैं। इनकी समझदारी और ज्ञान दूसरों को आकर्षित करने का काम करता है। यह काफी भावनात्मक होते हैं, जिसका कई बार फायदा उठाया जाता है।

देर से होते हैं सफल

इस मूलांक के लोग मेहनती तो बहुत होते हैं लेकिन इन्हें नाम और पहचान जल्दी नहीं मिलती। हालांकि, जब इन्हें ये चीज मिलती है तो यह टिकाऊ और सम्मानजनक होती है। एक बार सफल होने के बाद यह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *