Thu. Apr 30th, 2026

शुक्र दो बार करेंगे नीच राशि में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ!

कुंडली में शुक्र (Shukra) की शुभ और अशुभ स्थिति जातकों के जीवन को नकारात्मक या सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। इस ग्रह को वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है। इसकी नीच राशि कन्या और उच्च राशि मीन है। साल 2026 में शुक्र दो बार कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिससे कई राशियों को फायदा होगा। उनके जीवन में खुशहाली आएगी।

कन्या राशि में शुक्र का पहला गोचर 1 अगस्त 2026 को होने वाला है। 2 सितंबर तक यहां संचरण करने के बाद असुरों के गुरु स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। इसके बाद फिर से 6 नवंबर को शुक्र का गोचर कन्या राशि में होगा। इस राशि का स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध को माना जाता है, जो शुक्र का मित्र भी है। जो यह बुद्धि, तर्क, संचार व्यापार का प्रतीक है। आइए जानें नीच राशि में शुक्र का गोचर (Shukra Gochar) किन लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल शुभ साबित होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों और परिवार के साथ यात्रा की योजना भी बन सकती है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग भी बन सकते हैं। कारोबार में भी मुनाफा बढ़ सकता है। पर्सनल लाइफ में भी खुशहाली आएगी। घर परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर भी शुक्र की कृपा रहेगी। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विवाह की बात पक्की हो सकती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा रिश्तेदारों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। कारोबार में भी फायदा होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल अनुकूल रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। कर्ज से छुटकारा भी मिल सकता है। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद भी खत्म होंगे। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। पदोन्नति और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *