AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन में अब एक्शन, ग्वालियर से कांग्रेस नेता को साथ ले गई दिल्ली पुलिस
दिल्ली में हुए AI सबमिट में हुए कांग्रेस विरोध प्रदर्शन मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। दिल्ली पुलिस शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि में ग्वालियर के एक यूथ कांग्रेस नेता को अपने साथ दिल्ली लेकर रवाना हुई है। आरोप है कि उस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस नेता शामिल था। दिल्ली पुलिस को अंदेशा है कि इस तरह के प्रदर्शन से देश की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम चल रहे AI समिट कार्यक्रम के दौरान भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। कार्यक्रम के फुटेज व आधारों पर ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव भी शामिल होने की आशंका है। इसी को लेकर दिल्ली से आई पुलिस पार्टी ने तलाश कर हिरासत में लिया और दिल्ली रवाना हो चुकी है। कांग्रेस जिलाअध्यक्ष, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सभी लोग थाने एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
