जापान में बच्चे ने किया दंडवत प्रणाम, सुनाया “कर्पूरगौरं करुणावतारं”, गदगद हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय जापान दौरे पर हैं। यामानाशी जाते समय भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात के दौरान ऐसा कुछ घटा जिसका वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। योगी आदित्यनाथ जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मिले। मुख्यमंत्री ने उन लोगों के साथ बात की। इस दौरान दो बच्चों ने सीएम योगी के पैर छुए उन्हें दंडवत प्रणाम किया। एक बच्चे ने उन्हें श्लोक कर्पूरगौरं करुणावतारं सुनाया जिसे सुनते ही योगी गदगद हो गए और उन्होंने बच्चे को चॉकलेट गिफ्ट कीं।
सीएम योगी ने जापान में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात के दौरान का वीडियो X पर शेयर किया है। इसमें वे भारतीय मूल के परिवारों से मुलाकात करते दिखते हैं। अधिकारियों ने सीएम योगी को बताया कि सुबह ये लोग होटल में भी मुलाकात करने आए थे लेकिन तब मुलाकात संभव नहीं हो सकी थी। यामानाशी जाते समय रास्ते में मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने उन परिवारों से बातचीत की। एक महिला ने उन्हें अपने भारतीय जुड़ाव के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने अपने नन्हें बच्चे से सीएम योगी को मिलाया।
श्लोक सुनाते समय बच्चा अटका, योगी ने पूरा किया
माँ का इशारा मिलते ही बच्चा आगे बढ़ा उसने योगी के पैर छुए, उन्हें दंडवत प्रणाम किया, इसी दौरान माँ का फिर से इशारा मिलते ही बच्चे ने शक्तिशाली शिव मंत्र ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’ सुनाना शुरू किया। बच्चा जब इसे सुनाने में थोडा अटका तो इस मंत्र को पूरा करने में सीएम योगी उसकी मदद करते दिखाई दिए। इसी तरह ‘गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णुः गुरूर्देवो महेश्वरः’ मंत्र को भी सुनाने के क्रम में सीएम योगी इसे शुरू कराते दिखे। सीएम योगी बच्चों को चॉकलेट भी गिफ्ट की। महिला के सय्ह आई बच्ची ने भी योगी को घुटनों के बल बैठकर प्रणाम किया।
सीएम योगी ने बताया संस्कार
वीडियो शेयर करते हुए योगी आदित्यनाथ ने लिखा .. संस्कारों की पावन परंपरा का स्पंदन… सनातन संस्कृति के स्वर्णिम आलोक से आलोकित उगते सूरज की पावन धरा, उन्होंने विदेश में रहते हुए भी अपने मूल भारतीय संस्कारों को सहेज कर रखने क एलिए परिवार को शुभकामनाएं दी।
यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी का दौरा
सीएम योगी ने यामानाशी प्रीफेक्चर में यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी का दौरा किया। वहां उन्होंने एडवांस्ड पावर-टू-गैस सिस्टम को काम करते हुए देखा। ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी में किए जा रहे नए काम की तारीफ की। उन्होंने कहा यामानाशी का इनोवेटिव तरीका सस्टेनेबल एनर्जी ट्रांजिशन और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस को तेज करने के लिए कीमती जानकारी देता है। योगी ने कहा उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन, सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस और इनोवेशन, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण की जिम्मेदारी से चलने वाले भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
